बार्क रिपोर्ट कपिल शर्मा के लिए खुशियां लेकर आई हैं तो वहीं कार्तिक और नायरा के लिए यह सुनहरा मौका है। इस बार नंबर एक की पोजीशन पर ‘कुंडली भाग्य’ सीरियल रहा। दूसरे नंबर पर ‘कुमकुम भाग्य’ है। तीसरे नंबर पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’। चौथे नंबर पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल है।

पांचवें नंबर पर ‘तुझसे है राब्ता सीरियल’ है। छठे नंबर कपिल शर्मा का शो है। सातवें नंबर पर ‘कसौटी जिंदगी के 2’ है। आठवें नंबर पर ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ सीरियल है। नौवें नंबर पर रियलिटी शो ‘डांस दीवाने ‘2 है। जबकि दसवें नंबर पर एक और रियलिटी शो है। इस शो का नाम ‘सुपरस्टार सिंगर सिंगिंग का कल’ है।
