शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को दी जाएगी ट्रेनिंग

स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को भी ट्रेनिंग से अपग्रेड किया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत इसकी योजना बनाई गई है। इसके अलावा, शिक्षक बनाने की पढ़ाई वाले पाठयक्रम में बदलाव के लिए कमेटी काम कर रही है।

पाठ्यक्रम में रोजगार बढ़ाने वाले विषयों को बाजार की मांग के आधार पर शामिल किया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यह बात शुक्रवार को एनसीटीई मुख्यालय के नए भवन के उद्घाटन के मौके पर कही।

add

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने ऑनलाइन टीचर-प्यूपल रजिस्ट्रेशन पोर्टल लांच किया। अब बीएड समेत अन्य कोर्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों को डिग्री वेरिफिकेशन के लिए इंतजार नहीं करना होगा। डिग्री वेरिफिकेशन ऑनलाइन हो जाएगा।

कार्यक्रम में निशंक ने कहा कि 15 लाख सरकारी स्कूलों में 90 लाख शिक्षक पढ़ाते हैं। वर्षों से स्कूलों में सेवाए दे रहे शिक्षकों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा से जोड़ने के लिए उन्हें आधुनिक ट्रेनिंग दी जाएगी।

RADIO ROC LIVE

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.