बॉलीवुड में एक बार फिर भी’ड़ हिं’सा का मुद्दा गरमाया हुआ है। अब इस पूरे मामले में अनुराग कश्यप और मधुर भंडारकर सोशल मीडिया पर भि’ड़ गए हैं। एक टीवी चैनल से बात करते हुए डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने देश में भी’ड़ हिं’सा को लेकर बात की।
उन्होंने ऐसा आ’रोप लगाने वालों की कड़ी आ’लोचना की। उन्होंने कहा- ‘जो लोग भी पीएम नरेंद्र मोदी या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आ’लोचना करते हैं, वो ही लोग उत्तर प्रदेश में अपनी फिल्मों की शूटिंग करते हैं और यूपी सरकार से सब्सिडी लेते हैं।’
इतना ही नहीं मधुर भंडारकर ने कहा- ‘योगी आदित्यनाथ का वि’रोध करने वाले लोगों को कहना चाहिए कि जब तक वह प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं तब तक सरकार से फिल्मों को मिलने वाली सब्सिडी नहीं लेंगे।

जब पैसे की बात आती है तो ये वि’रोधी सिलेक्टिव हो जाते हैं और यही उनका दोहरा रवैया होता है।’ मधुर भंडारकर की ये बात डायरेक्टर अनुराग कश्यप को नागवार गुजरी और उन्होंने ट्विटर पर भंडारकर की बात का जवाब दिया।

अनुराग कश्यप ने लिखा- ‘क्या मजाक है। ये मेरा राज्य है। मैं उत्तर प्रदेश में ही पैदा हुआ था और वहीं पला-बढ़ा। फिल्मों को मिलने वाली सब्सिडी योगी जी ने शुरू नहीं की थी। वह राज्य के मालिक नहीं बल्कि मुख्यमंत्री हैं। भले ही मैं मोदी जी का समर्थन नहीं करता लेकिन फिर भी में 100 प्रतिशत भारतीय हूं और भारत में ही फिल्में बनाता हूं और आगे भी ऐसा ही करता रहूंगा।’