कहा जाता है कि भारत में सबसे ज्यादा मंदिरों में भगवान शिव की पूजा होती है। यानि देश में सबसे ज्यादा संख्या शिवमंदिरों की है। 12 ज्योर्तिंलिंगों के अलावा आज हम आपको उन शिव धामों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पूरे विश्व में अपनी अ’नोखी संरचना के कारण प्रसिद्ध हैं। कोई एशिया को तो कोई दुनिया का है सबसे ऊंचा शिवलिंग। वहीं कुछ ऐसे शिवलिंग हैं जिनका क्षेत्रफल दुनिया में सबसे ज्यादा है।भोपाल से 30 किमी. दूर स्थित भोजपुर का शिवमंदिर भारतीय पुरा’तत्व का अ’नोखा नमू’ना है। लेकिन उससे भी खास है यहां का शिवलिंग।

कहा जाता है कि यह शिवलिंग एक ही च’ट्टान से निर्मित है जिसकी ऊंचाई 22 फीट है। 17 फीट उंचे चबूतरे पर मंदिर का निर्माण किया गया है। शिव मंदिर की ऊंचाई 106 फीट और चौड़ाई 77 फीट है। इस मंदिर का निर्माण राजा भोज ने एक ही रात में करवाया था। मंदिर का कुछ हिस्सा आज भी अधूरा है।
कर्नाटक के कोलार जिले के एक छोटे से गांव काम्मासांदरा में बसा है कोटिलिंगेश्वर धाम। मंदिर के शिवलिंग की ऊंचाई 108 फीट है। मंदिर के चारों ओर करीब 1 करोड़ छोटे-छोटे शिवलिंग भी स्थापित किए गए हैं। शिवलिंग के पास 35 फीट ऊंचाई वाले नंदी, 4 फीट ऊंचे और 40 फुट चौड़े चबूतरे पर स्थापित हैं।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दू’र घ’ने जंगलों के बीच बसा है गांव मरौ’दा।

जहां प्रकृति प्रदत्त शिवलिंग विराजमान है। इस शिवलिंग के बारे में बताया जाता है। यह जमीन से लगभग 18 फीट ऊंचा और 20 फीट गोलाकार है। इस बारे में पारा गांव के लोग बताते हैं कि पहले यह टीला छोटे रूप में था, धीरे-धीरे इसकी ऊंचाई एवं गोलाई बढ़ती गई, जो आज भी जारी है। इस शिवलिंग में प्रकृति प्रदत जल लहरी भी दिखाई देती है। जो धीरे धीरे जमीन के ऊपर आती जा रही है।
