अं’धविश्वास कहें या फिर आस्था मगर शनिवार की शाम से स्थानीय पटेल चौक स्थित काली मंदिर में नंदी बाबा को दूध और पानी पिलाने के लिए भक्तों का सै’लाब उ’मड़ प’ड़ा है। बताया जाता है कि शनिवार की शाम से नंदी भगवान के द्वारा जल और दूध पीने की खबर जैसे ही सुर्खियों में आयी आस्थावान महिलाओं एवं पुरुषों की काली मंदिर परिसर में भ’रमा’र लग गई।
इस दौ’रान लोगों ने बारी-बारी से नंदी भगवान को पानी और दूध पिलाने का काम किया। खास बात यह है कि जब-जब नंदी भगवान द्वारा चम्मच अथवा कटोरे से दूध या पानी पिया गया तब तब भक्तों ने जो’रदार ता’लियों से उनका स्वागत किया।

इस मौके पर कई धार्मिक महिलाओं ने दावा किया कि उन्होंने कई बार नंदी भगवान को अपने हाथों से दूध और पानी पिलाया। हर बार नंदी बाबा ने उनकी प्रार्थना स्वीकार कर चम्मच एवं कटोरी में रखे पानी और दूध को पीया है।
फिलहाल पटेल चौक स्थित काली मंदिर में आस्थावान महिला एवं पुरुषों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई है और बड़े पैमाने पर श्रद्धालु अपने हाथों से चम्मच या कटोरा के द्वारा नंदी भगवान को पानी और दूध पिला रहे हैं।
नोट: मुज़फ़्फ़रपुर न्यूज़ अपनी ओर से नंदी बाबा के दूध पीने या नहीं पीने की पु’ष्टि नहीं करता। चूंकि ये भी लोगों से जुड़ी एक खबर है इसलिए ये खबर आप तक पहुंचाया गया है।

Input: Hindustan