ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने बेंगलुरु में अपने पहले फर्नीचर अनुभूति केंद्र यानी एक्सपीरियंस सेंटर की स्थापना के साथ अपनी ऑफलाइन उपस्थिति की घोषणा की है। कंपनी ने बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि करीब 1,800 वर्ग फीट में फैले केंद्र में ग्राहक फर्नीचर को सामने से देखकर एवं छूकर अनुभव कर सकेंगे।

कंपनी के मुताबिक, फ्लिपकार्ट ने यह कवायद अपने फर्नीचर स्टॉक के बारे में ग्राहकों को समझने में मदद करने एवं बिना किसी दिक्कत के खरीद और उन्हें घर पर लगाने को लेकर उसकी तैयारियों के बारे में लोगों को बताना है।
इन फर्नीचर एक्सपीरियंस सेंटर्स में ग्राहकों की अनुभूति को गूगल लेंस के जरिये और बेहतरीन बनाने के लिए फ्लिपकार्ट गूगल के साथ मिलकर काम कर रही है।