बिहार के कई इ’लाकों में आज हो सकती है झ’माझम बारिश, जानें मौसम का हाल MUZ NEWS पर…

पिछले 24 घंटे में मानसून ट्रफ के झारखंड के जमशेदपुर की ओर शिफ्ट होने की वजह से फिलहाल बिहार में भा’री बारिश की स्थिति टल गई है। मौसमवि’दों की मानें तो दक्षिण बिहार में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि उत्तर बिहार में एक दो जगहों पर आंशिक बारिश होगी। इधर झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल की ओर बन रहा कम द’बाव का क्षेत्र फिलहाल क’मजोर हो गया है।

इससे 31 जुलाई से होने वाली सं’भावित बारिश की स्थिति कुछ दिनों के लिए ट’ल गई है।
मौसमवि’दों का कहना है कि जुलाई में इस साल हुई बारिश की स्थिति अच्छी रही है। वर्ष 2017 में जुलाई में सामान्य से सात प्रतिशत अधिक बारिश हुई थी जबकि 2018 में सामान्य से 16 प्रतिशत कम बारिश द’र्ज की गई थी। इस बार जुलाई में सामान्य से 30 प्रतिशत अधिक बारिश द’र्ज हो चुकी है। जुलाई बीतने में अभी दो दिन बाकी हैं ऐसे में यह आं’कड़ा और ब’ढ़ सकता है। रविवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश द’र्ज की गई।

गया में बीते 24 घंटे में 17.9 मिमी बारिश हुई। पटना में मा’मूली बूंदाबां’दी हुई और दिन में उमस से लोग प’रेशान रहे। पूर्णिया में छि’टपुट बूं’दाबां’दी हुई। मौसमवि’दों की मानें तो राज्य के कई हिस्से में आं’शिक बादल छाए रहेंगे। पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में रविवार को भी आं’शिक बारिश हो सकती है।

Input: hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.