
PATNA (ARUN KUMAR) : राज्य सरकार द्वारा बढ़ते अप’राध पर नि’यंत्रण की दिशा में आगामी 15 अगस्त से बिहार के सभी थाना और ओपी में नए प्रावधान के तहत थानों में वि’धि व्यवस्था और अनु’संधान के लिए अलग-अलग प्रभारी के साथ ही थाना प्रबंधक की नियुक्ति की नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी. इस दौरान 15 अगस्त के पूर्व सूबे के करीब 300 दा’गी थानाध्यक्षों और अंचल इंस्पेक्टर को पदमु’क्त करते हुए उनके स्थान पर बेदा’ग नए पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी. थानाध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद के लिए स्वच्छ छवि के पुलिस पदाधिकारियों की तला’श यु’द्धस्तर पर की जा रही है. लेकिन तला’शने के बाद भी बिना आ’रोप वाले स्वच्छ छवि के इंस्पेक्टर और दारोगा की तला’श पूरी नहीं हो पा रही है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर गृह विभाग ने 15 अगस्त से बेदाग छवि वाले दारोगा-इंस्पेक्टर को हीं थाने की कमान सौंपने का आदेश जारी किया है. जिन अफसरों पर गं’भीर आ’रोप हो या विभागीय का’र्रवाई संचालित हो वैसे अधिकारियों को थानेदार पद से हटाने का निर्देश है. थानाध्यक्ष और अपर थानाध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद हेतु विशेष अर्हता नहीं रखने वाले थानेदारों को 31 जुलाई तक हर हाल में हटाने का आदेश पुलिस मुख्यालय ने दिया है.

गृह विभाग ने अपने आदेश में यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी मामले के आ’रोपी को थानाध्यक्ष की कुर्सी नहीं सौंपी जाएगी. पुलिस मुख्यालय ने बिहार के सभी जिलों के एसपी/एसएसपी को पूर्व में ही स्पष्ट कर दिया था की थानाध्यक्ष एवं अंचल पुलिस निरीक्षक के लिए जो विशेष योग्यता निर्धारित की गई है, उसकी अच्छी तरह जां’च प’ड़ताल कर लें. वर्तमान में उनके जिले के थानाध्यक्ष इस योग्यता को पूरी कर रहे हैं अथवा नहीं. थानाध्यक्ष और अपर थानाध्यक्ष के पद हेतु योग्यता के मानकों को पूरा नहीं करने वाले थानाध्यक्ष/अंचल निरीक्षकों को पदमु’क्त करते हुए 31 जुलाई तक पुलिस मुख्यालय को रि’पोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं.

बता दें कि इसी 15 अगस्त से बिहार के थानों में अनुसं’धान इकाई और वि’धि व्यवस्था इकाई को अलग किया जा रहा है. दोनों इकाई के लिए अलग-अलग अपर थानाध्यक्ष की तैनाती होगी. दोनों इकाइयों के प्रभारी (अपर थानाध्यक्ष) सम्बंधित थानाध्यक्ष के अधीन कार्य करते हुए वि’धि व्यवस्था संधारण और अनुस’न्धान कार्य में थानाध्यक्ष की मदद करेंगे. सूबे के सभी थाना और ओपी में 15 अगस्त से वि’धि व्यवस्था इकाई और अनु’संधान इकाई के लिए सब इंस्पेक्टर रैंक के एडिशनल एसएचओ (अपर थानाध्यक्ष) के रूप में तैनाती की जाएगी.

बिहार में 1075 थाने एवं 225 ओपी हैं. जबकि बिहार में करीब 1400 इंस्पेक्टर और 9000 दारोगा हैं. बिहार में अब थानाध्यक्ष के अलावे 2 अपर थानाध्यक्ष को मिलाकर करीब 3500 इसंपेक्टर-सब इंस्पेक्टर की दरकार है. वर्तमान में इसंपेक्टर और दारोगा की जितनी संख्या बल है उसमें करीब 15-20 फीसदी पदाधिकारी किसी न किसी रूप में दा’गी हैं या उन पर कोई न कोई आ’रोप की जां’च चल रही है. बिहार में अभी बड़ी संख्या में ऐसे थानेदार हैं जिनपर गं’भीर आ’रोप हैं और विभा’गीय का’र्रवाई चल रही है, फिर भी अपनी से’टिंग की वजह से मलाई वाले थाना में थानेदार के पद पर पदस्थापित हैं. सरकार के इस फरमान के बाद वैसे थानेदारों की नींद उड़ी हुई है.

जिलों में कई अधिकारी ऐसे हैं जिनपर आ’रोप होने के बाद बावजूद भी थानाध्यक्ष पद पर काबिज हैं, उन्हें अब थानेदारी छोड़नी पड़ेगी. लिहाजा रिक्त जगह पर बेदाग नए अफसरों की तैनाती की जाएगी. राज्य सरकार के इस आदेश से भले हीं मा’फिया किस्म के थानेदार के सिर पर चिं’ता की लकीरें खींची हों लेकिन बड़ी संख्या में वैसे पुलिस अधिकारी अंदर ही अंदर प्रसन्न हैं. उनकी खुशी की वजह यह है कि अब मजबूरी में हीं सही लेकिन थाना चलाने की जि’म्मेवारी मिलने की संभावना प्रब’ल हो गई है.
