पोर्शे ने नई Porsche Macan Facelift को किया लॉन्च

कार निर्माता कंपनी पोर्शे ने नई Porsche Macan Facelift को लॉन्च कर दिया है। यह कार अब पहले से ज्यादा एडवांस्ड और कई नए फीचर्स से लैस है।

नई Porsche Macan facelift में दो इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें एक 2.0 लीटर का इंजन मिलेगा जो 248 पीएस की पावर और 370 न्यूटन मीटर का टार्क देगा। इसके अलावा इसमें 7 स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशनभी लगे हैं।

कार की टॉप स्पीड 229kmph है और 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने के लिए इसे सिर्फ 6.7 सेकंड का समय लगता है। एक लीटर में यह 12.34 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है।

add

Macan S की बात करें तो इसमें 3.0 लीटर का ट्वीन टर्बो वी6 इंजन लगा है जो 354 पीएस की पावर और 480 न्यूटनम मीटर का टॉर्क देता है। वही इसमें 7 स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन दिए गये हैं। कार की टॉप स्पीड 254 kmph है और 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने के लिए इसे सेकंड्स का समय लगता है।

एक लीटर में 11.23 किलोमीटर की माइलेज दे सकती है।नई 2019 Porsche Macan facelift का लुक काफी पिमियम है। इसमें 20 इंच के Alloy व्हील्स लगे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.