रिलीज हुआ संजू बाबा के “प्रस्थानम” का टीजर, दिखा अली फजल का दम

प्रस्थानम लीक से प्रस्थान की कहानी है। यह कहानी है सियासी सपने लिए एक ऐसे इंसान की जिसे एक सियासी दल की कमान किस्मत से मिलती है। पार्टी मुखिया मरते वक्त अपनी वि’धवा बेटी भी उसे सौंप जाता है। इसके दो बेटे हैं, एक पहले पति से और दूसरा दूसरे पति से।

add

क्या दोनों बेटे इस सियासी विरासत का हक मांगेंगे या इसे छीनकर लेने की कोशिश करेंगे? इसी का जवाब देने की कोशिश करता है।

प्रस्थानम का भूगोल उत्तर प्रदेश का है। टीजर में उत्तर प्रदेश एक अलग ही रंग में दिखता है। फोटोग्राफी कमाल की है और उतने ही कमाल का है टीजर में संजय दत्त का संवाद, ‘हक मांगोगे तो रामायण होगी और छीनकर लोगे तो महाभारत। फैसला तुम्हें करना है कि तुम्हें क्या चाहिए।’

ADS HERE
ADS HERE

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.