भारतीय ओलंपिक संघ ने रविवार को गोवा से 36वें राष्ट्रीय खेल स्थानांतरित करने की ध’मकी दी क्योंकि इस राज्य ने एक बार फिर नवंबर में इन खेलों की मेजबानी करने में अक्षमता जताई है।

आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि देश की सर्वोच्च खेल संस्था का कार्यकारी बोर्ड जल्द ही बैठक करके खेलों को कहीं और स्थानांतरित करने के विकल्प पर विचार करेगा। गोवा सरकार ने इन खेलों को अगले साल तक टालने की मांग की है।

मेहता ने पीटीआई को कहा, ‘गोवा सरकार बार बार खेलों को स्थगित करने की मांग कर रही है। खेलों को स्थगित करने के बाद वे कहते हैं कि इस बार हम खेलों का आयोजन करेंगे लेकिन फिर दोबारा कहते हैं कि इतने समय में हम खेलों का आयोजन नहीं कर सकते और इसे स्थगित करने की मांग करते हैं।’