
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा ने एक फोटोशूट के दौरान रिप्ड जींस क्या पहनी लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।
कृति ने हल्के नीले रंग की जींस के साथ शर्ट कैरी की लेकिन लगता है कि यूजर्स को उनका ये अंदाज रास नहीं आया।

कृति की इस तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा कि ‘जींस पहनने का फायदा ही क्या है?’
वहीं एक अन्य ने लिखा कि ‘देखो, देखो ये गरीबी… गरीबी का हाल।’
एक यूजर ने कमेंट किया कि ‘इतना पैसा कमाने का भी क्या फायदा?’
एक यूजर ने तो कृति को भिखारी कहा तो दूसरे ने गरीब बताया।