डिजिटल सनसनी अदाकारा सनी लिओनी भी भोजपुरी बोलने जा रही हैं। सनी लिओनी सिर्फ भोजपुरी बोलेंगी ही नहीं अपनी एक नई फिल्म के लिए वह ठेठ भोजपुरी अंदाज में भी दिखने वाली हैं छह गजा साड़ी पहनकर।

प्रसाद टटिकेनी के निर्देशन में बन रही हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कोकाकोला’ की शूटिंग इन दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अंदरूनी इलाकों में चल रही है। फिल्म के लिए सनी ने अपने वेस्टर्न लुक को पूरी तरह त्याग दिया है।
सनी खुद भी अपने इस अवतार को लेकर बहुत उत्साहित हैं।अपने इस रोल के लिए सनी ने भोजपुरी की बाकायदा ट्रेनिंग ली हैं। इस बारे में चर्चा चलने पर सनी ने कहा, ‘दर्शक मुझे जल्द ही फिल्म कोका कोला में एक नए अवतार में देखेंगे तो इसके लिए मैंने पूरी तैयारी की है। भोजपुरी की तो मैंने खास तौर से ट्रेनिंग भी ली इस रोल के लिए।
