श्री बैजनाथ महादेव मंदिरः दर्शन मात्र से पूरी होती हैं सभी मनोकामनाएं ‘ॐ नमः शिवाय’

सावन में सोमवार को हर तरफ बोल ब’म ब’म…बोल ब’म… हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई देती है। भगवान भोलेनाथ की भक्ति के प्रमुख माह सावन में शिवालयों में भक्तों की भी’ड़ उ’मड़ रही है। शिवालयों में प्रतिदिन पूजा-अर्चना के साथ-साथ अभिषेक अनुष्ठान हो रहे हैं।

नगर के प्रवेश द्वार पर स्थित श्री बैजनाथ महादेव मंदिर का निर्माण दसवीं शताब्दी में हुआ था। इसे परमारकालीन समय में बनाया गया था। यह मंदिर 1984 से पुरातत्व विभाग के संरक्षण में है। 64 फीट ऊंचाई लिए यह मंदिर जितना बाहर से मनमोहक है, उतना ही अंदर से भी भव्य है।

एक किवंदती के अनुसार कोई तपस्वी इसे अपने तपोबल से उड़ाकर कहीं ले जा रहा था, किंतु सूर्योदय होने से उसे मंदिर को यहीं पर उतरना पड़ा। संभवत: इसी कारण सामान्य तौर पर इसे उड़निया मंदिर भी कहा जाता है।

मंदिर में पूजा का अत्यंत महत्व है। शिवजी को प्रसन्न करके मनोवांछित फल पाने के लिए हर श्रद्धालु उ’त्सुक रहता है।

शिवलिंग के दर्शन मात्र से लोगों की मनोकामना पूरी होती है। सावन में प्रतिदिन श्रद्धालु सुबह से मंदिर आकर भगवान शिव का अभिषेक, पूजन करके दो’ष निवारण भी करते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.