भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों में से एक झारखंड के देवघर स्थित कामना ज्योतिर्लिंग (बैद्यनाथ धाम) में जलाभिषेक करने वालों की पूजा बासुकीनाथ (नागेश) की पूजा बिना अधूरी मानी जाती है। यही कारण है कि बैद्यनाथ धाम आने वाले कांवडिय़े बासुकीनाथ का जलाभिषेक करना नहीं भूलते। मान्यता है कि बाबा बैद्यनाथ के दरबार में यदि ‘दीवानी मु’कदमों’ की सुन’वाई होती है तो बासुकीनाथ में ‘फौजदारी मु’कदमों’ की।

शिवभक्तों का विश्वास है कि बाबा बैद्यनाथ के दरबार की अपेक्षा बाबा नागेश के दरबार में सु’नवाई जल्द पूरी हो जाती है।देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम से करीब 45 किलोमीटर दूर बासुकीनाथ मंदिर झारखंड के दुमका जिले में स्थित है। बाबा बैद्यनाथ मंदिर स्थित कामना लिंग पर जलाभिषेक करने आने वाले कांवडिय़े अपनी पूजा पूरा करने के लिए नागेश ज्योतिर्लिंग के नाम से विख्यात बासुकीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करना नहीं भूलते।

बासुकीनाथ के पंडा और धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा ने बताया कि कांवडिय़े अपने कांवड़ में सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा नदी से जिन दो पात्रों में जल लाते हैं, उनमें से एक का जल बाबा बैद्यनाथ को अर्पित करते हैं, जबकि दूसरे पात्र के जल से बाबा बासुकीनाथ का जलाभिषेक करते हैं। देवघर कामना लिंग में जलाभिषेक के बाद कई कांवडिय़े पैदल ही बासुकीनाथ धाम की यात्रा करते हैं, लेकिन ज्यादातर कांवडिय़े वाहनों से ही बासुकीनाथ के दरबार पहुंचते हैं।

शिवभक्तों को विश्वास है कि बाबा बासुकीनाथ के दरबार में मांगी गई मुराद जरूर व तुरंत पूरी होती है।कहा जाता है कि प्राचीन काल में बासुकीनाथ का क्षेत्र घने वनों से आच्छादित इ’लाका था, जिसे उन दिनों दारुक वन का इला’का कहा जाता था।
पौराणिक कथा के अनुसार, इसी वन में नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का निवास था। शिव पुराण में मिले वर्णन के अनुसार यह दारुक वन दारुक नाम के राक्षस के अधीन था। माना जाता है कि दुमका का नाम भी इसी ‘दारुक वन’ से पड़ा है।
