‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के पूरे हुए 11 साल, बना दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला शो

28 जुलाई 2019 के दिन सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा को टीवी पर आते हुए 11 साल पूरे हो गए हैं। नीला टेली फिल्म्स के मालिक असित कुमार मोदी कहते हैं- ‘कलाकारों के लिए उनके टीवी शोज या फिल्में उनके बच्चों की तरह होती हैं, इसी बच्चे की सफलता देख पाना किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

add

इसके बाद असित मोदी कहते हैं- ‘इसी प्रकार तारक मेहता का उल्टा चश्मा मेरे बच्चे जैसा है, इसकी सफलता देखने मेरे लिए किसी सपने के साकार होने से कम नहीं है। इस पूरे सफर में ऐसा कोई वाकया नहीं है जिसे याद कर मैं उदास हो जाऊं। मैं दर्शकों को भी बधाई देता हूं, क्योंकि अब वह भी इस परिवार का हिस्सा बन गए हैं।

इस शो की टीआरपी हमेशा हाई रहती है। निर्माताओं की मानें तो 2700 शोज पूरे करने के साथ अब यह टीवी शो दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला शो भी बन गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.