आगामी फेस्टिव सीजन में घुमने को लेकर इंडिगो लाया ऑफर, 999 रुपये में कर सकते है हवाई सफर

हवाई कंपनी इंडिगो ने आगामी फेस्टिव सीजन और सर्दियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए एक नया ऑफर निकाला है। हवाई यात्री घरेलू सेक्टर में 999 रुपये में हवाई सफर कर सकते हैं। वहीं विदेश में सफर करने के इच्छुक यात्री भी सस्ते में यात्रा कर सकते हैं।

add

कंपनी ने पांच दिनों के लिए अपनी सेल शुरू की है, जो 31 जुलाई से लेकर के चार अगस्त तक चलेगी। यात्री बुक हुई सीट पर 15 अगस्त से लेकर के 28 मार्च 2020 तक यात्रा कर सकेंगे।

13वें साल में प्रवेश करने पर कंपनी ने यह ऑफर निकाला है।कंपनी ने यह नहीं बताया है कि कितनी संख्या में यह सीटें उपलब्ध होंगी। लोगों को 15 दिन पहले बुकिंग करानी होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.