बॉलीवुड अभिनेत्री तनीषा ने 16 साल पहले सिनेमाजगत में एंट्री की और लगातार 11 फिल्में फ्लॉप दी। तनीषा के फिल्मी करियर से ज्यादा उनके अफेयर की खबरें लाइमलाइट में रहीं। इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि तनीषा अब पर्दे के पीछे अपनी किस्मत आजमाएंगी।

इस बात का खुलासा खुद तनीषा ने एक ईवेंट के दौरान किया। तनीषा ने मुंबई में एक ईवेंट के दौरान बताया कि वह प्रोडक्शन हाउस खोलने जा रही हैं। इस ईवेंट के दौरान जब तनीषा से पूछा गया कि क्या फिल्मों में वापसी करने की उनकी कोई प्लानिंग है तो एक्ट्रेस ने कहा- ‘क्या आपको लगता है कि अच्छी फिल्में बन रही हैं? अगर मुझे कोई ऑफर मिलता है तो मैं जरूर करूंगी।
फिलहाल वेब एक अच्छा मंच बन चुका है। फिल्में बनाना चाहती हूं और उम्मीद है कि मेरे प्रोडक्शन हाउस के तहत मैं एक फिल्म के लिए शूटिंग शुरू करूंगी।’
