वैसे तो आए दिन करीना अलग-अलग फैशन ट्रेंड सेट करती हैं, लेकिन जिस ड्रेस में वह सबसे प्यारी लगती हैं वो है साड़ी।

सोशल मीडिया पर करीना का एक लुक जमकर वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में उन्होंने पिंक कलर की शिमरी साड़ी के साथ स्ट्रेपी साटिन ब्लाउज कैरी किया है।

करीना की ये खूबसूरत साड़ी फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से है। उन्हें इस लुक के लिए मोहित राय ने स्टाइल किया है।

करीना का यह लुक ‘डांस इंडिया डांस’ के सेट का है। इस शो के आने वाले एपिसोड में करीना इस खूबसूरत लुक में दिखाई देंगी।