गूगल पे के नए अपडेट के बाद किसी भी पेमेंट के बाद यूजर्स को नोटिफिकेशन के साथ एसएमएस भी मिलेगा। गूगल पे का यह फीचर लाइव हो गया है। कंपनी ने नए अपडेट की जानकारी ब्लॉग पोस्ट में दी है।

गूगल पे निदेशक और प्रोडक्ट मैनेजर अंबरीश केंगे ने Google Pay की ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि कहा, “हम इस बात के प्रति सचेत हैं कि यूजर्स Google पे पर भरोसा बरकरार रखते हुए अपना पैसा हमें सौंप रहे हैं और इसी विश्वास के चलते हम आने वाली जिम्मेदारी के प्रति सचेत हैं।”
उन्होंने लिखा कि सुरक्षात्मक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में काफी काम हो रहा है। यह नया फीचर उसी का एक उदाहरण है।