दिग्गज आईटी कंपनियों में शुमार विप्रो के संस्थापक और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अजीम प्रेमजी 30 जुलाई को रिटायर हो गए हैं। अजीम प्रेमजी के बाद यह पद उनके बेटे रिशद प्रेमजी को मिला है। 42 वर्षीय रिशद ने अब तक कई बार अपनी क्षमताएं साबित की है।

रिशद ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रैजुएशन और वेस्लिन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है। रिशद को साल 2014 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने यंग ग्लोबल लीडर की उपाधि से नवाजा था।
रिशद ने विप्रो से पहले लंदन में बेन एंड कंपनी में भी काम किया है। इस कंपनी में उन्होंने कंज्यूमर प्रोडक्ट, ऑटोमोबिल, टेलीकॉम और इंश्योरेंस से जुड़े कई प्रोजेक्ट पर काम किया है। बेन एंड कंपनी के बाद उन्होंने अमेरिका में जीई कैपिटल में भी काम किया।