मारुति सुजुकी ने अपनी एमपीवी कार अर्टिगा को नए बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के साथ लॉन्च कर दिया है। वहीं नई अर्टिगा की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। अर्टिगा की कीमतों में तकरीबन 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है।

मारुति सुजुकी ने बीएस-6 एर्टिगा के बेस मॉडल LXi ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 7.55 लाख और टॉप ZXi ट्रिम की कीमत 10.05 लाख रुपये तक होगी।
अर्टिगा मारुति सुजुकी की छठवीं ऐसी कार होगी, जिसे बीएस6 इंजन के साथ अपडेट का गया है।