बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन सीमा पर भारतीय सेना के समय बिताने का मौका मिला। विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।

विक्की ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- ‘अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन सीमा पर 14,000 फीट की ऊंचाई पर तैनात हमारी भारतीय सेना के साथ कुछ दिन बिताने का मौका पाकर काफी खुश हूं। जय जवान, जय किसान।’

इसके साथ विक्की ने सैनिकों के लिए रोटी भी बनाई। इसकी फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘मैंने अपनी जिंदगी की पहली रोटी जो बनाई है वो भारतीय सेना के लिए है।’
