सिंगर और रैपर बादशाह फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में बादशाह के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में हैं । ये फिल्म सेक्स एजुकेशन पर आधारित है ।
बादशाह ने फिल्म को लेकर बात की । बादशाह कहते हैं, ‘मैं अपनी बेटी के बड़े होने का इंतजार कर रहा हूं । एक सही उम्र में मैं उससे से’क्स एजुकेशन पर बात करूंगा । इस मुद्दे पर हमारे समाज में कोई बात नहीं करता । मेरी बेटी को सबकुछ पता होना चाहिए ।’ बादशाह की बेटी का जन्म साल 2017 में हुआ था ।

फिल्म में अपने किरदार के बारे में बादशाह ने बताया कि उनका रोल फिल्म में गबरू घैटाक का है। उसके पास खूब पैसा है। महंगी गाड़ी है। उनका रहन-सहन भी रईसों जैसा है लेकिन वह एक लैंगिक बी’मारी से भी जू’झ रहा है। यह परेशानी क्या है, ये तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा लेकिन फिल्म के मुख्य संदेश की बात करें तो इसके हिसाब से उनका ये किरदार बिल्कुल परफेक्ट है।