हिंदी फिल्म निर्माता करण जौहर की हाउस पार्टी में पहुंचे सितारों का एक वीडियो सामने आने के बाद खूब ब’वाल हो रहा है। पार्टी में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, जोया अख्तर, शाहिद कपूर और विक्की कौशल से जैसे बड़े सितारे नजर आए थे।
वीडियो में सभी स्टार्स के हाव भाव थोड़े से अलग दिख रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने आरोप लगाया कि इस पार्टी में स्टार्स ड्र’ग्स के न’शे में थे। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा की भी इसपर प्रतिक्रिया आई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में शर्लिन चोपड़ा ने कहा, ‘मैं खुद को बॉलीवुड पार्टियों से दूर रखती हूं, मैं एक वर्कहॉलिक हूं और अपना ज्यादातर समय अपनी टीम के साथ बिताती हूं और शुक्र है कि मैं बॉलीवुड के किसी कैंप का हिस्सा नहीं हूं।’
शर्लिन ने आगे कहा, ‘जहां तक इन पार्टियों का सवाल है मुझे नहीं पता कि इन पार्टियों में क्या होता है किस तरह की बातचीत या पदार्थों का वो लोग उपयोग करते हैं। मैं स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर जागरूक हूं। मैंने अक्टूबर 2017 में धू’म्रपान छोड़ दिया था और मैं ड्रग्स के खि’लाफ हूं।’