एक्शन स्टार विद्युत जामवाल को एक बड़ा सरप्राइज मिला है। फिल्म जंगली के लिए जैकी चैन इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में विद्युत को दो खास अवार्ड्स मिले हैं।

मशहूर एक्शन सुपरस्टार जैकी चैन हर साल जैकी चैन इंटर्नेशनल एक्शन फिल्म फेस्टिवल मनाते हैं। इस फेस्टिवल का मकसद दुनिया भर के एक्शन फिल्म निर्माताओं को सम्मानित करना और इन्हें पुरस्कृत करना है। इन एक्शन फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में फिल्म जंगली को भी नामांकित किया गया था।
फिल्म जंगली ने बेस्ट एक्शन कोरियोग्राफर और बेस्ट एक्शन फिल्म का खिताब इस फेस्टिवल में अपने नाम किया है। फिल्म को सारे एक्शन सीन खुद विद्युत ने ही कोरियोग्राफ किए थे।