24 की उम्र में मां बनने के फैसले को लेकर सुष्मिता ने कहा -मैंने बच्चों को एडॉप्ट कर सबसे अच्छा फैसला लिया था

एक ईवेंट के लिए हैदराबाद पहुंचीं बॉलीवुड अदाकारा  सुष्मिता सेन ने 24 की उम्र में मां बनने के फैसले को लेकर बड़ा बयान दिया है । 43 साल की हो चुकीं सुष्मिता ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उनकी दो बेटियां रेने और अलीशा हैं ।

sushmita sen

सुष्मिता ने बेटियों के बारे में बताते हुए कहा कि भले ही वो उनकी बायोलॉजिकल मां नहीं हैं लेकिन उन्होंने अलीशा और रेने को दिल से जन्म दिया है । सुष्मिता दो बेटियों की मां बनकर बेहद खुश हैं । उन्होंने कहा, ‘मैं खुशनसीब हूं कि मैंने दो बार ये अनुभव किया है । मैंने बच्चों को दिल से जन्म दिया है । ये कनेक्शन कभी नहीं टूट सकता । मैं हर दिन मां होने का अनुभव करती हूं ।

add

24 की उम्र में मैंने बच्चों को एडॉप्ट कर सबसे अच्छा फैसला लिया था । इससे मेरी जिंदगी पूरी हो गई है ।’ ‘हमें हर काम दिल से करना चाहिए और जो कुछ भी करें उसके लिए वफादार रहें ।

sushmita sen

24 की उम्र में मेरा करियर पीक पर था और उस समय मैंने बच्चों को गोद लेने के बारे में सोचा । एक एक्ट्रेस होना बहुत मुश्किल है ,रेने अब 20 साल की है और अलीशा 10 साल की ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.