
एक मैगजीन के लिए कराए गए ट्रेडिशनल फोटोशूट को देखकर कोई भी बोल उठेगा, ‘वाह अंदाज हो तो बेगम जैसा’। बॉलीवुड की स्टाइल डीवा करीना ने ‘खुश वेडिंग’ के लिए ‘ट्रेडिशनल ब्राइडल’ लुक में फोटोशूट कराया। फैशनइस्टा का अंदाज और ठाठ-बाट देखते बनता है। लुक भले ही पारंपरिक हो लेकिन इसमें स्टाइल एकदम निराला है।

इस लुक में करीना रेड पैटर्न से हटकर दुल्हन के तौर पर ‘न्यूड रंग का लहंगा चुना। लहंगे पर सिल्वर वर्क की कारीगरी की गई है। जिसके साथ एम्बेलिश सिल्वर काम वाला ऑफ शोल्डर ब्लाउज मैच किया गया है। ब्राइडल के लुक में अहम भूमिका निभाने वाले दुपट्टे पर बारीक काम और बॉर्डर पर लैस वर्क काफी स्टाइलिश लग रहा है।

लैस वर्क पसंद करने वालो को देखकर ख़ुशी होगी कि लैस एक बार फिर फैशन ट्रेंड में है। नेट कि इस साड़ी के बॉर्डर पर लैस वर्क है। मैचिंग स्ट्रिप ब्लाउज और सफेद मोती के ईयररिंग के साथ लुक पूरा किया। महीन वर्क वाले इस अनारकली में करीना अपने बेगम के रौब में हैं।

दुपट्टे पर बूटी का धानी काम और पूरे अनारकली पर कई रंगों का का खूबसूरत वर्क इस अटायर में चार चांद लगा रहा है। मल्टी कलर चोली और एम्बेलिश वर्क वाले गोल्डन ब्लाउज में करीना बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। इस लहंगे का ब्लाउज डिज़ाइन काफी स्टाइलिश है।
