Hyundai मोटर इंडिया ने भी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Kona की कीमत कम कर दी है। Hyundai ने kona इलेक्ट्रिक को 25.30 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया था लेकिन अब GST दर कम होने के बाद अब कंपनी ने इसकी कीमत 23,72 लाख रुपये कर दी है।
Kona पर सीधे-सीधे 1.58 लाख रुपये की बचत हो रही है। कोना में 6-एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, गाइड लाइन्स के साथ रियर कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गये हैं।

नई Kona EV में Bluelink connectivity को शामिल किया जा सकता है। यह वही टेक्नोलॉजी है जो हाल ही में लांच हुई Venue में शामिल की गई है।
हुंडई कोना में 32.9 kwh की बैटरी लगी है जिसकी मदद से महज 9 सेकेंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में मदद मिलती है। वही फुल चार्ज होने पर नई Kona इलेक्ट्रिक एसयूवी 452 किलोमीटर तक चलेगी। इस माइलेज को ARAI ने प्रमाणित किया है।