आज सावन का तीसरा सोमवार है। सुबह से देशभर के मंदिरों में भोले भंडारी के भक्तों की भी’ड़ लगी है। साथ ही कांवड़ियों का हु’जूम शिव मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए पहुंच रहे हैं। ब’म-ब’म भोले के जयघोष से शिवालय गूं’ज रहे हैं।देशभर के प्रशिद्ध मंदिरों में सुरक्षा के पूरे बं’दोबस्त किए गए हैं।

भगवान शिव की पूजा के लिए सोमवार का दिन श्रेष्ठ माना गया है। सावन माह में आने वाले सोमवार का महत्व और अधिक माना जाता है। सावन माह में ही समुद्र मंथन के दौ’रान भगवान शिव ने वि’ष पान किया था।

वि’ष के ताप को शांत करने के लिए ब्रह्मा सहित सभी देवताओं ने जलाभिषेक किया, तभी से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाने लगा।भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन भी इसी माह हुआ था। सावन में इस बार 19 साल बाद चार सोमवार का शुभ संयोग बन रहा है। सावन के दूसरे सोमवार को व्रत रखने से आरोग्य का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

सोमवार का संयोग बेहतर स्वास्थ्य तथा बल बुद्धिकारक रहेगा।मनोकामनाएं पूर्ण होने के लिए सावन के तीसरे सोमवार को व्रत रखना शुभ रहेगा।


