ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया है। राखी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वे अपनी मेहंदी, चूड़ा और सिंदूर शो-ऑफ कर रही हैं।

राखी से जब इस तस्वीर को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि हैं मैंने सच में शादी कर ली है और उस वक्त उन्होंने इसलिए झूठ बोला क्योंकि वह डर गईं थीं। राखी ने ये बात स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में कही।

इंटरव्यू में राखी से पूछा गया कि उनकी शादी इतने अचानक कैसे हो गई? इस सवाल पर राखी ने जवाब दिया, ‘सबसे पहले मैं यह बताना चाहती हूं कि आप लोगों को सही जानकारी मिली है कि मेरे हसबैंड NRI हैं और उनका नाम रितेश जो यूके में रहते हैं। वो फिलहाल वापस जा चुके हैं। मेरी वीजा का प्रोसेस चल रहा है और में जल्द उन्हें यूके में जॉइन करूंगी। इतना अच्छा पति देने के लिए मैं जीजस का शुक्रिया अदा करती हूं।’

रितेश के पहली मुलाकात के सवाल पर राखी ने बताया, ‘ये बहुत ही शानदार स्टोरी है। वो मेरे फैन थे और मुझे व्हाट्सएप पर मैसेज करते थे। एक दूसरे से बात करने के बाद हम जल्द ही एक दूसरे के दोस्त बन गए। ये करीब 1 साल पहले हुआ था। रितेश के बारे में बात करते हुए राखी ने कहा, ‘रितेश एक बहुत ही प्राइवेट इंसान हैं।
