भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक व अभिनेता पवन सिंह इन दिनों वि’वादों में घिरे हुए हैं। पवन सिंह पर उनके साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री ने मुंबई के मालवणी पुलिस थाने पर शि’कायत दर्ज कराई है।

अभिनेता ने चुप्पी तोड़ते हुए पहला बयान दिया है। पवन सिंह पटना एयरपोर्ट पर देखे गए। पवन को देखते ही मीडिया ने उन पर सवालों की बौछार कर दी। पवन सवालों से बचते नजर आए। इसके बाद उन्होंने कहा- ‘जिसे जो आरोप लगाना है, लगा दीजिए। मैं इन सब बातों पर जवाब नहीं देता हूं।’

इतना कहते ही पवन एयरपोर्ट से रवाना हो गए। पवन सिंह पर आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही मामला आईटी सेल के पास है। पवन सिंह की मुश्किलें आईटी एक्ट 66 (A), 66 (E) और 67 बढ़ा सकती हैं, जिसमें उनकी गिरफ्तारी संभव है।