भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में पाना चाहते हैं अगर सरकारी नौकरी। तो आपके पास आज आखिरी मौका है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं।
पदों का नाम पदों संख्या
केमिस्ट ट्रेनी 06
जनरल वर्कमैन -बी (ट्रेनी) -पेट्रोकेमिकल 12
05 अगस्त, 2019 आवेदन पत्र करने की अंतिम तिथि है

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, प्री-एंप्लॉयमेंट मेडिकल टेस्ट पर आधारित होगा।
शैक्षिक योग्यता : केमिस्ट ट्रेनी : इन पदों पर नौकरी के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय / संस्थान से 60% अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में रसायन विज्ञान में एमएससी डिग्री होनी आवश्यक है। उसी के साथ जनरल वर्कमैन -बी (ट्रेनी) -पेट्रोकेमिकल पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से 60% अंकों के साथ केमिकल इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी या पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी में प्रथम श्रेणी में डिप्लोमा होना आवश्यक है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
नौकरी का स्थान : बीपीसीएल कोच्चि रिफाइनरी, (कोच्चि, केरल)