बॉलीवुड अभिनेता सह नेता सनी देओल के बेटे करण देओल की पहली फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में करण के अलावा शहर बम्बा डेब्यू कर रही हैं।

इस फिल्म के टीजर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थो, जो आखिरकार खत्म हुआ। यह फिल्म लव स्टोरी पर आधारित है जिसका अंदाजा टीजर को देखकर लगाया जा सकता है।

इस फिल्म को सनी देओल ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में हुई है। यह सनी देओल के डायरेक्शन की तीसरी फिल्म है। ‘पल पल दिल के पास’ फिल्म 20 सितंबर, 2019 को रिलीज हो रही है।