बॉलीवुड में बहुमुखी किरदारों की मल्लिका श्रद्धा कपूर अब एक एयर हॉस्टेस की भूमिका निभाने जा रही हैं। श्रद्धा की एक और फिल्म छिछोरे का ट्रेलर भी रविवार को जारी हो चुका है, जिसमें वह एक कॉलेज स्टूडेंट के किरदार में नजर आ रही हैं।
फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म के हीरो वरुण धवन जहां अपने पिता डेविड धवन की फिल्म कुली नंबर वन पर काम शुरू कर चुके हैं। वहीं इसकी हीरोइन श्रद्धा कपूर ने अपनी अगली फिल्म बागी 3 की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

फिल्म बागी 3 के निर्माता अभी श्रद्धा के लुक और कैरक्टर पर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह श्रद्धा के निभाए पिचले किसी भी रोल्स को दोहराए नहीं।
फिल्म बागी 3 के निर्देशक अहमद खान और लेखक फरहाद सामजी की पूरी कोशिश है कि श्रद्धा के किरदार ज्यादा से ज्यादा दिलचस्प बनाया जाए। इससे पहले भी कई अदाकाराएं एयर हॉस्टेस का किरदार निभा चुकी हैं।