मुंगेर जिले का पानी लोगों की से’हत बि’गाड़ रहा है। यहां सतही जल के साथ भूजल की भी गुणवत्ता लगातार ख’राब हो रही है। अगर अब भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आनेवाले समय में स्वास्थ्य संबंधी स’मस्याएं ब’ढ़ेंगी।लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की ओर से जिले में स्थापित जल जां’च प्रयोगशाला के माध्यम से हर माह जिले की विभिन्न पंचायतों में चापाकल के पानी की जां’च की जाती है।
जिन क्षेत्रों में ऑर्सेनिक पानी की सम’स्या है उनमें बरियारपुर उत्तरी, बरियारपुर दक्षिणी, झौवा बहियार, हरिणमार, मुंगेर सदर के कुतलूपुर, जाफरनगर, टीकारामपुर के अलावा तारापुर दियारा आदि पंचायतों में ऑर्सेनिक की सम’स्याएं हैं। जबकि फ्लोराइड की स’मस्या हवेली खड़गपुर की 18 पंचायतों में दस पंचायत ऐसी हैं जहां आज भी फ्लोराइड की स’मस्या है।
इनमें रमणकाबाद पूर्वी, रमणकाबाद पश्चिमी , खैरा आदि क्षेत्रों में 5 पीपीएम फ्लोराइड की मात्रा पाई गई है। इसके अलावा फसियाबाद, मधवा, भलुआ कोल , बड़ी मंझिगांय, छोटी मंझगांय, हथिया , बड़ी दरियापुर आदि शामिल है। जबकि संग्रामपुर प्रखंड में फ्लोराइड की स’मस्या पाई गई है । पानी में कुल घुलित ठो’स (टीडीएस) लगातार ब’ढ़ रहा है।
यहां के पानी में खा’रापन स्वीकार्य सीमा से कहीं अधिक है। बरियारपुर प्रखंड के गंगा नदी के तटवर्ती इ’लाकों में अब भी ऑर्सेनिक पानी की स’मस्या बनी हुई है, तो दूसरी ओर हवेली खड़गपुर, टेटिया बंबर एवं संग्रामपुर की लगभग 10 पंचायतों में फ्लोराइड की स’मस्या है। हालांकि बारिश के दिनों में ऑर्सेनिक तथा फ्लोराइड की मात्रा कम हो जाती है, लेकिन बरसात के बाद पुन: मात्रा में वृ’द्धि हो जाती है।
जिले के गंगा किनारे या फिर गंगा पार पांच पंचायतों में ऑर्सेनिक की स’मस्या है, जबकि हवेली खड़गपुर व संग्रामपुर को मिलाकर 10 पंचायतों में फ्लोराइड की स’मस्या आज भी बनी हुई है। गंगा किनारे वाला क्षेत्रों में 11 पीपीबी से 92 पीपीबी तक ऑर्सेनिक की मात्रा पाई गई है ।

Input: Hindustan