कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना सा’धा और दावा किया कि आयकर विभाग सरकारी राजस्व में कमी की भरपाई के मकसद से लोगों के पीछे पड़ा हुआ है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि हाथी को सिर्फ दो पाउंड चावल लेना चाहिए और उसे धान के पूरे खेत को न’ष्ट नहीं करना चाहिए। इस बीच, आयकर विभाग रूपी हाथी भारत के राजस्व में गिरावट की भरपाई के लिए मतवाला बनकर दौड़ रहा है।”
