राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू- कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर को मिला विशेष राज्य का दर्जा अब खत्म हो गया है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अभिनेत्री माहिरा खान ट्वीट करते ही हो गई ट्रोल।
आर्टिकल 370 पर माहिरा ने लिखा- ‘जिस पर हम चर्चा नहीं करना चाहते हैं, उस पर हमें बहुत ही आसानी से खामोश कर दिया गया है। ये रेत पर लकीर खींचने की तरह है…जन्नत जल रही है और हम खामोशी से आंसू बहा रहे हैं।’

माहिरा के ट्वीट पर शुभम मिश्रा नाम के एक यूजर ने लिखा- ‘हनुमान चालीसा पढ़िये सब डर भाग जायेगा।’
वहीं एक दूसरे यूजर ने माहिरा के ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए लिखा- पहले रोटी और नॉन की कीमतें तो समान कर लो।
एक यूजर ने तीखी टिप्पणी करते हुए लिखा- ‘आप क्यों चिंता कर रही हैं, कश्मीर तो भारत में आता है।’