अनुच्छेद 370 के हटने पर पाकिस्तानी एक्टर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के फैसले को नरेंद्र मोदी सरकार का ऐतिहासिक बताया जा रहा है। बॉलीवुड ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है लेकिन पाकिस्तानी एक्टर्स इस पर अजब गजब प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे है ।

बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम में नजर आने वाली एक्ट्रेस मावरा होकेन ने लिखा- ‘UNHCR कहां है? यह अमानवीय है, क्या हम इस अंधेरे में जी रहे हैं। मानव जीवन के लिए अनगिनत प्रद’र्शन हुए। हमें उन सभी अधिकारों और नियमों के बारे में बताया जाता है जिन्हें हम किताबों में पढ़ते हैं। क्या उनका कोई मतलब है?’

एक्ट्रेस हरीम फारूक ने लिखा- ‘दुनिया शांत क्यों है? कश्मीर में हो रही क्रूरता को नजरअंदाज किया जा रहा है। क्या हमने सारी मानवता खो दी है। ये अपनी आवाज को उठाने का वक्त है। ये कश्मीर के साथ खड़े होने का वक्त है। इस क्रू’रता और अन्याय को समाप्त करने का समय है।’

add

माहिरा खान ने लिखा- ‘जिस पर हम चर्चा नहीं करना चाहते हैं, उस पर हमें बहुत ही आसानी से खामोश कर दिया गया है। ये रेत पर लकीर खींचने की तरह है। जन्नत जल रहा है और हम खामोशी से आंसू बहा रहे हैं।’

बिग बॉस की एक्ट कंटेस्टेंट और पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने लिखा- ‘ऐसे समय में मुझे पाकिस्तानी इंडस्ट्री का हिस्सा होने पर गर्व महसूस हो रहा है। हमारे एक्टर्स आगे आए और एक ऐसे मुद्दे के खि’लाफ आवाज उठाई जो इस समय अत्यंत चिंता का विषय है। सराहनीय कार्य है। हम एक हैं!’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.