एनआईए एजेंट के किरदार में नजर आयेंगे मनोज बाजपेयी

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी भी अब वेब सीरीज में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। मनोज बाजपेयी शॉर्ट फिल्मों के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू पहले ही कर चुके हैं लेकिन, किसी वेब सीरीज के लिए उन्होंने पहली बार हां की है।

add

इस वेब सीरीज को मशहूर निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके निर्देशित करेगी।अमेजॉन के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो के लिए बन रही वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ एनआईए के एक स्पेशल एजेंट की कहानी है।

potrait ad 2

इस एजेंट को एकदम साधारण और तर्कपूर्ण तरीके से दिखाया जाएगा। एक अहम केस को सुलझाने में व्यस्त इस एजेंट की पारिवारिक कहानी भी वेब सीरीज का अहम हिस्सा होगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.