देशभर में प्रसिद्ध है मुजफ्फरपुर की माँ बगलामुखी का मंदिर, दर्शन करने वाला कभी नही रहता गरीब ‘जय माता दी’

देवी के दस महाविद्या स्वरुप में से एक स्वरुप माँ बगलामुखी का है. इन्हें पीताम्बरा और ब्रह्मास्त्र भी कहा जाता है. ये स्वयं पीली आभा से युक्त हैं और इनकी पूजा में पीले रंग का विशेष प्रयोग होता है. इनको स्तम्भन शक्ति की देवी माना जाता है.

सौराष्ट्र में प्रकट हुये महातू’फ़ान को शान्त करने के लिये भगवान विष्णु ने तपस्या की थी और इसी तपस्या के फलस्वरुप माँ बगलामुखी का प्राकट्य हुआ था. शत्रु और विरोधियों को शांत करने के लिये तथा मु’कदमे में विजय के लिये इनकी उपासना अचूक है.

इस बार माँ बगलामुखी का जन्मोत्सव 19 अप्रैल को मनाया जाएगा.
इनकी पूजा तंत्र की पूजा है अतः बिना किसी गुरु के निर्देशन के नही करनी चाहिए

– इनकी पूजा कभी भी किसी के ना’श के लिये न करें

– इनकी पूजा में व्यक्ति को पीले आसन, पीले वस्त्र, पीले फल और पीले नैवैद्य का प्रयोग करना चाहिए

– इनके मन्त्र जाप के लिये हल्दी की माला का प्रयोग करें

– पूजा का उपयुक्त समय है सँध्याकाल या मध्यरात्रि

– श’त्रु और विरोधियों को शांत करने के लिए, बगलामुखी जन्मोत्सव पर इनकी पूजा जरूर करें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.