पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की सीनियर लीडर सुषमा स्वराज का दिल्ली के एम्स अ’स्पताल में नि’धन हो गया। वे लंबे अर्से से बी’मार चल रही थीं और उनका किडनी ट्रां’सप्लांट भी हुआ था। बी’मारी की वजह से ही उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव से खुद को अलग रखा था। सुषमा स्वराज देश की पहली महिला विदेश मंत्री थीं।

बीजेपी के शासन के दौ’रान सुषमा दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रही थी। उन्हें दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ था. सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हुआ था।

उन्होंने अंबाला में एसडी कॉलेज अम्बाला छावनी से बीए किया और पंजाब यूनिवर्सिटी से चंडीगढ़ से लॉ की पढ़ाई की थी। सुषमा स्वराज ने 1974 के छात्र आं’दोलन में भी बढ़-चढकर हिस्सा लिया था।
