बेनेली का मालिकाना हर चीन की झेजियांग कियानजियांग मोटरसाइकिल ग्रुप ने भारत में अपनी लिजेंड बाइक Benelli Leoncino 500 को भारत में लॉन्च किया है। विदेश में इस बाइक के तीन वेरियंट स्टैंडर्ड, ट्रैल और स्पोर्ट आते हैं, लेकिन कंपनी ने भारत में इसका स्टैंडर्ड वेरियंट ही बाजार में उतारा है।
कंपनी ने Benelli Leoncino 500 की बुकिंग भी शुरू कर दी है, बुकिंग को ऑनलाइन बुक कराया जा सकता है। मात्र 10 हजार रुपये जमा करवा कर बेनेली की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं।
वहीं कंपनी अपनी मोटरसाइकिल पर पांच साल की अनलिमिटेड किमी की वारंटी ऑफर कर रही है। कंपनी ने इसे 4.97 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया है।

कंपनी ने इस बाइक में 499.6 सीसी का लिक्विड कूल्ड ट्विन सिलेंडर इंजन लगाया है, जो 47.6 बीएचपी की पावर और 45 एनएम का टॉर्क देता है।
बाइक के सस्पेंशन सेटअप की बात करें, तो फ्रंट में 50 एमएम के यूएसडी फॉर्क और पीछे की तरफ प्री-लोड एडजस्टेबल मोनो शॉक सेटअप लगाया गया है।