कृषि मंत्री ने बीएयू गेस्ट हाउस में मनाया जन्मदिन, गिफ्ट में मिली 51 हजार की घड़ी, देखें…

बीएयू भागलपुर के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश में बहा’ली नहीं होने से छात्रों का वि’रोध प्रद’र्शन चल रहा था तो दूसरी ओर बिहार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने अतिथि गृह में धू’मधाम से अपना जन्मदिन मनाया।

दरअसल जब छात्रों ने मंत्री को बीएयू कैंपस में घु’सने नहीं दिया तो वे बीएयू के अतिथि गृह में लौट गए। इसके बाद बीएयू के कुलपति डा. एके सिंह सहित तमाम पदाधिकारी अतिथि गृह पहुंचे और वहां तीन लेयर वाला बड़ा केक मंगाकर कृषि मंत्री का जन्मदिन मनाया। मंत्री को कुलपति ने उपहार भी दि.

इस अवसर पर पूर्णिया विश्वविद्यालय डॉ. राजेश सिंह भी मौजूद थे.इस बीच एक महिला नेता भी वहां पहुंची और अतिथि गृह में ही मंत्री को एक घड़ी प्रदान किया। वहां खड़े एक पुरुष ने बताया कि समय मूल्यवान है इसलिए यह घड़ी दी गई। उस आदमी ने कहा कि इसकी कीमत 51 हजार रुपये है।

वहीं पर मंत्री जी ने घड़ी भी पहन लिया। यूनिवर्सिटी के एक अफसर ने बताया कि इसके पहले भी दो बार स्थापना दिवस के मौके पर मंत्री जी का जन्म दिन बीएयू के गेस्ट हाउस में मनाया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading