5 दिसंबर 2013. दिल्ली के विधानसभा चुनाव की वोटिंग ख’त्म हो चुकी थी पिछले दिन. यानी 4 दिसंबर को. पता चल रहा था कि अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने बढ़त बनाई है. खबरें ऐसा ही कह रही थीं. तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अन्यमनस्क सी लग रही थीं.
मौका था एजेंडा आज तक. 2013. एक पैनल में सुषमा, शीला, और बृंदा करात को बातचीत के लिए बुलाया गया था. जगह थी नई दिल्ली का एक फाइव स्टार होटल.शीला बैकस्टेज पहुंची थीं. फोटोशूट चल रहा था. काफी थकी हुई सी लग रही थीं शीला. जैसे उन्होंने कदम पीछे खींच लिए हों.

तभी एक आवाज़ आई.शीला पलटीं, तो सामने सुषमा स्वराज खड़ी थीं. वो भी फोटोशूट के लिए वहां मौजूद थीं. उन्होंने झट से शीला को अंक में भर लिया. बेहद ग’र्माहट से बोलीं,‘चिंता मत करना. घ’बराने की ज़रूरत नहीं है. सब ठीक हो जाएगा.’
ठीक 15 साल और दो दिन पहले सुषमा स्वराज को दिल्ली मुख्यमंत्री की गद्दी से ह’टाकर शीला मुख्यमंत्री बनी थीं.

13 अक्टूबर 1998 से लेकर 3 दिसंबर 1998 तक का ही सुषमा का कार्यकाल रहा था.किसे पता था कि दो हफ़्तों में ही सुषमा भी चली जाएंगी. इस तरह निजी जिंदगी में सखियां रहीं दो कद्दावर महिला नेता. एक जिसने दिल्ली की कमान सम्भालने वाली पहली महिला होने का इतिहास बनाया, तो दूसरी ने सबसे लंबे समय तक दिल्ली की मुख्यमंत्री बने रहने का इतिहास रच दिया. आज दोनों ही नहीं हैं. केवल उनकी यादें शेष हैं.
