कर्ज के पांच हजार रुपये नहीं लौटाने पर सूद-ब्याज का धंधा करने वालों ने फूटपाथ पर कपड़ा दुकान लगाने वाले युवक इम्तियाज उर्फ पप्पन (20) की हत्या करवा दी। अ’पराधियों ने उसे घर से बुलाकर सीने में गो’ली मा’री जिससे मौके पर ही उसने द’म तो’ड़ दिया।
बुधवार की सुबह 11 बजे बुद्धा कॉलोनी था’नांतर्गत दुजरा स्थित खुशबू गली में हुई इस खू’नी वा’रदात के बाद लोगों ने ज’मकर ब’वाल का’टा। दुजरा मेन रोड को जाम कर काफी देर तक पुलिस के खि’लाफ ना’रेबाजी की। ब’वाल को देखते हुये मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तै’नाती कर दी गयी।
लोगों का आ’रोप था कि जिस अप’राधी रोहित उर्फ खरगोश ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की ह’त्या की उसके साथ पूर्व में इम्तियाज का झ’गड़ा हुआ था। इधर, जैसे ही उसे इम्तियाज की ह’त्या करने का ठे’का मिला उसने घ’टना को अं’जाम दे डाला। आला अफसरों के मुताबिक हत्याकांड में शामिल मुख्य आ’रोपित रोहित उर्फ खरगोश को गि’रफ्तार कर लिया गया है। जबकि लाप’रवाही बरतने के मा’मले में दारोगा को एसएसपी ने नि’लंबित कर दिया।

Input: Hindustan