बिहार: सिपाही बनने के लिए महिलाओं को 5 मिनट में दौड़ना होगा 1 किमी

बिहार में पुलिस बल की गुणवत्ता बनाए रखने और उसे बढ़ाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने महिला सिपाहियों की बहाली के नियमों में बड़े बदलाव की सिफारिश की है. मुख्यमंत्री की अनुशंसा के लिए जो प्रस्ताव भेजा गया है, अगर वह स्वीकृत किया जाता है तो सिपाही पद के लिए महिला अभ्यर्थियों को एक किलोमीटर की दौड़ पांच मिनट में दौड़ लगानी होगी. अगर कोई चार मिनट में दौड़ पूरी करता है तो उसे 100 प्रतिशत अंक मिलेंगे.

प्रभात खबर में प्रकाशित खबर के अनुसार इस प्रस्ताव में लंबाई और वजन का अनुपात भी देखा जाएगा. अभी महिलाओं को एक मिनट की दौड़ पूरी करने के लिए छह मिनट का समय मिलता है. पांच मिनट में दौड़ पूरी करने वाली महिला को पूरे 50 अंक मिलते हैं. 25 नवंबर, 2018 को र’द्द की गई बहाली भी नए नियमों से ही की जाएगी.

बता दें कि केंद्रीय चयन परिषद ने वर्ष 2017 में सिपाही के 9900 पदों के लिए विज्ञापन जारी की थी. इसमें सिपाही के पद पर 6,643 महिलाओं और 3,196 पुरुषों का चयन हुआ था. 67.52 प्रतिशत पदों पर महिलाओं का सेलेक्शन हुआ था. दरअसल दौड़ में 50 में से 50 अंक लाने वाले पुरुषों का अनुपात 35 प्रतिशत था. जबकि महिलाओं का 85 प्रतिशत. सामान्य वर्ग में 269 पुरुष, जबकि 4446 महिलाएं सफल रहीं.

शारीरिक परीक्षा के बल पर अनुसूचित जाति की महिलाओं को छोड़कर किसी को आरक्षण की जरूरत ही नहीं पड़ी.इन बिंदुओं पर अध्ययन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया. गौरतलब है कि 9 नवंबर को एक आदेश जारी कर सिपाही के 9900 व फायरमैन के 1965 पदों के लिए 25 नवंबर, 2018 को होने वाली परीक्षा को र’द्द कर बहाली भी र’द्द कर दी गई थी.

Input: News 18

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.