जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘बाटला हाउस’ की रिलीज के एक हफ्ते पहले इसके दर्शकों के लिए एक बु’री खबर है । बाटला हाउस एन’काउंटर में श’हीद हुए मोहन चंद शर्मा की पत्नी माया शर्मा ने फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है ।
उन्होंने कहा, ‘मैं ये फिल्म नहीं देखूंगी । फिल्म में गलत तथ्य दिखाए गए हैं । मैंने फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है । मैं नहीं चाहती कि फिल्म में मोहन की इमेज को ग’लत तरीके से दिखाया जाए । मैंने फिल्म का ट्रेलर देखा । उसमें चीजें अलग तरह से दिखाई गई हैं ।’ ‘मुझे बु’रा लगा ।

मेरे पति एन’काउंटर स्पेशलिस्ट थे और उन्हें दिल्ली पुलिस के बेस्ट ऑफिसर में गिना जाता था । वो इस ऑ’परेशन में श’हीद हो गए । अगर उन्होंने फिल्म में सही चीजें दिखाई हैं तो उन्हें फिल्म का नाम ‘पोस्ट बाटला हाउस’ रखना चाहिए । उन्हें मेरे पति की शहादत को ख’राब करने का कोई हक नहीं है ।
फिल्म बनाने से पहले उन्हें मेरे पति के बारे में जानकारी इकट्ठी करनी चाहिए थी ।’ ‘उन्हें किसी की भावना को ठे’स पहुंचाने का कोई हक नहीं है । मेकर्स को मुझसे आकर बात करनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया । उनको फिल्म बनाने का हक किसने दिया ।