पाकिस्तानी F-16 गि’राने वाले अभिनदंन को मिल सकता है वीर चक्र सम्मान, जानें…

पुलवामा ह’मले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में की गई आ’तंकी कैंपों पर एयर’स्ट्राइक के बाद उपजे तना’व के दौ’रान भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तानी F-16 विमान को गि’रा दिया था। अब केंद्र सरकार अभिनंदन को सम्मानित करने जा रही है। इस मा’मले से जानकार दो अधिकारियों ने एचटी को बताया कि अभिनंदन को वीर चक्र सम्मान से सम्मानित किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आ’तंकी कैंपों पर बम’बारी करने वाले मिराज 2000 के पायलटों को भी वायुसेना मेडल दिया जा सकता है।

बता दें कि वीर चक्र भारत का युद्ध के समय वीरता का पदक है। यह सम्मान सैनिकों को असाधारण वीरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। वरीयता में यह महावीर चक्र के बाद आता है। एक दूसरे अधिकारी ने जानकारी दी कि अभिनंदन चो’टों से उबर रहे हैं। वह पहले श्रीनगर एयर बेस पर वायु सेना के नंबर 51 स्क्वाड्रन के साथ तै’नात थे। लेकिन सुरक्षा कारणों से कुछ महीने पहले दूसरे बेस में ले जाया गया।

एयर वाइस मार्शल मनमोहन बहादुर (रिटायर्ड) ने कहा कि अगर स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कारों की घोषणा की जा रही है, तो यह ल’ड़ाकू पायलटों द्वारा दिखाए गए शौर्य और साहस की स्वीकार्यता होगी।

गौरतलब है कि अभिनंदन वर्धमान ने मिग-21 से पाकिस्तानी एफ-16 को मा’र गि’राया था। अभिनंदन पाकिस्तान की वायुसेना के विमान को खदे’ड़ते हुए पाकिस्तानी क्षेत्र में पहुंच गये थे जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। पाकिस्तान में करीब 60 घंटे बिताने के बाद अभिनंदन वर्धमान ने वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत की सरजमीं पर कदम रखा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.