पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर के साथ 23 लाख रुपये की साइबर ठ’गी का मामला सामने आया है। ठ’ग ने फोन पर खुद को बैंक प्रबंधक बताते हुए धोखा’धड़ी की वा’रदात को अंजा’म दिया।पुलिस ने बुधवार को बताया कि पटियाला से कांग्रेस सांसद कौर के साथ यह धोखा’धड़ी की घटना कुछ दिन पहले हुई। पुलिस ने कहा कि ठ’ग को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि फोन कॉल की प’ड़ताल के बाद झारखंड के रांची से पंजाब पुलिस की एक टीम ने जाल’साज को गि’रफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि कौर को कुछ दिन पहले एक फोन आया था जब वह संसद सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली में थीं।

खुद को एक राष्ट्रीयकृत बैंक का प्रबंधक बताते हुए, कॉल करने वाले व्यक्ति ने कौर से कहा कि उन्हें उनका वेतन जमा करने के लिए उनके बैंक खाते की जानकारी चाहिए। अधिकारियों ने कहा कि आखिरकार वह सांसद की खाता संख्या, एटीएम पिन, सीवीसी नंबर और एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त करने में सफल रहा।

पुलिस ने बताया कि कौर को तब एक एसएमएस के जरिए पता चला कि उनके खाते से 23 लाख रुपये की राशि निकाली गई है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घ’टना की सूचना दी।पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने बुधवार को कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पंजाब पुलिस की एक टीम उसे झारखंड से ला रही है।

